Cricket World Cup: आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्‍वकप में एक और बड़ा उलटफेर करते हुए अफगानिस्‍तान ने पाकिस्‍तान के सात विकेट पर 282 रन के जवाब में 49 ओवर में दो विकेट पर 286 रन बनाकर एक ओवर शेष रहते आठ विकेट से मैच जीत लिया।

Advertisement

सलामी बल्‍लेबाजों प्‍लेयर ऑफ द मैच इब्राहिम जादरान (113 गेंद में 87 रन) और रहमानउल्‍ला गुरबाज (53 गेंद में 65 रन) द्वारा दी गई जबरदस्‍त शुरुआत के बाद रहमत खान (84 गेंद में नाबाद 77 रन) ने हशमतुल्‍ला शाहिदी (45 गेंद में नाबाद 48 रन) के साथ अपनी टीम को जीत की दहलीज के पार ले गए। अफगानिस्‍तान का पहला विकेट 22वें ओवर की पहली गेंद पर 130 रन पर गिरा जब गुरबाज शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर उसमा मीर के हाथों कैच हुए। इब्राहिम 190 के स्‍कोर पर 34वें ओवर में हसन अली का शिकार हुए। उन्‍हें मोहम्‍मद रिजवान ने कैच किया।

Advertisement

इससे पहले पाकिस्‍तान ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया। बाबर आजम (92 गेंद में 74 रन) और ओपनर अब्दुल्‍ला शफीक (75 गेंद पर 58 रन) के अर्धशतकों की मदद से सात विकेट पर 282 रन का स्‍कोर खड़ा किया था। 42वें ओवर में 206 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद निचले क्रम में शादाब खान और इफ्तिकार अहमद के 40-40 रनों की तेजी पारियों ने पाकिस्‍तान को 282 तक पहुंचने में मदद की।

Also Read: Live Score

अफगानिस्‍तान की ओर से नूर अहमद ने 10 ओवर में 49 रन देकर तीन पाकिस्‍तानी बल्‍लेबाजों को आउट किया। नवीन-उल-हक ने दो और मोहम्‍मद नबी तथा अजमतुल्‍ला ओमरजई ने एक-एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार