भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की वाइफ रिवाबा ने शनिवार को अपने बर्थडे के मौके पर अपनी आंखें दान देने का फैसला किया है ताकि वह आंखों से लाचार लोगों की मदद कर सकें। 

Advertisement

रविंद्र जडेजा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर की, जिसमें रिवाबा ने इस बात का एलान किया। इस वीडियो के साथ जडेजा ने लिखा “ जन्मदिन मुबारक मेरी रानी। मेरी ताकत, मेरे आनंद और मेरे जीवन प्रेरणा का स्रोत होने के लिए धन्यवाद।”

Advertisement

इस वीडियो मे रिवाबा ने कहा, "भगवान की कृपा से मेरे पास वो सभी अंग हैं जो शरीर में चाहिए होते हैं और इसलिए मैं दृष्टिहीन लोगों के दर्द को समझ नहीं सकती। लेकिन मैं किसी तरह उनकी मदद कर सकती हूं तो यह मेरे लिए सम्मान की बात होगी।"

रिवाबा ने बाकी लोगों से भी अपील करते हुए दूसरे लोगों की मदद करने और उनके जीवन को दोबारा शुरू करने में मदद करने को कहा है।

उन्होंने कहा, "मैं नहीं बता सकती कि मैं इस समय क्या महसूस कर रही हूं, लेकिन यह मेरे लिए काफी संतुष्टि भर पल है। इसलिए मैं आप सभी से अपील करना चाहती हूं कि आप दूसरों की मदद कर अपने निधन को यादगार बना दीजिए।"

रिवाबा के पति रविंद्र इस समय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आईपीएल खेलने गए हैं। रविंद्र चेन्नई सपुर किंग्स टीम का अहम हिस्सा हैं। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार