भारतीय टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल शादी के बंधन में बंध गए है। उन्होंने इस बात की पुष्टि अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए किया।
Advertisement
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही चहल ने बॉलीवुड की कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से सगाई की थी और अब आखिरकार उन्होंने अपने शादी के बंधन पर भी मुहर लगा दिया है।
Advertisement
चहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो अपनी शादी के दो फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में एक अंगूठी की इमोजी के साथ लिखा,"हम बहुत पहले मिले और उसके बाद अब हमनें एक दूसरे में खुशी का कारण ढूंढ लिया। धना(धनश्री वर्मा) ने आखिरकार कहा कि युजवेंद्र चहल मुझे हमेशा और हर जन्म में चाहिए।"