मार्च 14, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): कल 13 मार्च को देश भर में होली का त्योहार बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। आम लोगों में जहां होली की धूम देखने को मिली वहीं सेलिब्रिटिज से लेकर बड़े-बड़े क्रिकेटर्स ने भी होली के त्योहार का जमकर लुत्फ उठाया। इस मौके पर टीम इंडिया के टर्बनेटर हरभजन सिंह के लिए होली का दिन दोहरी खुशी का दिन रहा। क्योंकि इस दिन उनकी पत्नी गीता बसरा का जन्मदिन भी था। IN PICS: दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे
Advertisement
हरभजन सिंह ने अपने सोशल नेटर्किंग साइट ट्विटर पर एक फोटो शेयर की जिसमें एक तरफ वे होली खेलते नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर वे अपनी वाइफ गीता बसरा का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।
Advertisement
यहां पढ़ें हरभजन सिंह का वो ट्वीट ►
Holi celebrations & Birthday of wife (MYLIFE❤) @Geeta_Basra