दुबई, 4 अगस्त | इंग्लैंड और पाकिस्तान के क्रिकेटर, बुधवार से जब मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए मैदान पर उतरेंगे, तो उनकी कोशिश अपनी रैंकिंग में सुधार करने की होगी। इंग्लैंड की टीम ने हाल ही में वेस्टइंडीज को 2-1 से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की पॉइंट टेबल में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। मेजबान इंग्लैंड के पास अब आस्ट्रेलिया को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंचने का मौका होगा जबकि पाकिस्तान के पास न्यूजीलैंड से आगे निकलकर चौथे नंबर पर पहुंचने का अवसर होगा।

Advertisement

खिलाड़ियों की बात करें तो पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली और उप कपन बाबर आजम की नजरें पाकिस्तान के लिए बेहतर प्रदर्शन करने पर है, जिनके सामने इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और स्टुअर्ट ब्रॉड की चुनौती होगी।

Advertisement

अजहर, इस समय बल्लेबाजों की सूची में 27वें नंबर पर हैं और उन्हें उम्मीद है कि वे अपने प्रदर्शन में सुधार करेंगे। वहीं, बाबर करियर की सर्वश्रेष्ठ 800 रेटिंग से आगे बढ़ना चाहेंगे। बाबर इस समय छठे नंबर पर हैं जबकि फरवरी में वह करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पांचवें पायदान पर थे।

तेज गेंदबाजों में मोहम्मद अब्बास (13वें) और अनुभवी लेग स्पिनर यासिर शाह 24वें नंबर पर थे। एक अन्य तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी 32वें नंबर पर हैं।

इंग्लैंड के लिए स्टोक्स ने हाल ही में वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर को खिसकाकर आलराउंडरों की सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, ब्रॉड तीसरे और आस्ट्रेलिया के पैट कमिंस पहले नंबर पर हैं।

बल्लेबाजों की सूची में स्टोक्स इंग्लैंड के टॉप बल्लेबाज हैं, जोकि चौथे नंबर पर हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार