IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जडेजा के पसंदीदा घोड़े का निधन हो गया है। यह घोड़ा जडेजा के बेहद ही करीब था और कई मौकों पर जडेजा को इसी घोड़े के साथ तस्वीर शेयर करते हुए देखा गया था।

Advertisement

जडेजा के प्यारे घोड़े का नाम वीर था। इस दुखद घटना की जानकारी खुद रविंद्र जडेजा ने दी है। जडेजा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने घोड़े के साथ कई तस्वीरें शेयर करते हुए उसे अंतिम विदाई दी है। जडेजा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'सभी अद्भुत यादों को जो हमनें साथ में शेयर की हैं। मैं उन्हें संभालकर रखूंगा और उन्हें कभी नहीं भूलूंगा। मेरे प्रिय "वीर" आप हमेशा से मेरे पसंदीदा में से एक होंगे, अच्छी तरह से आराम करें।' 

Advertisement

फिलहाल जडेजा आईपीएल 2021 में शिरकत कर रहें हैं ऐसे में किसी अपने के खो जाने से उन्हें बहुद बड़ा धक्का लगा होगा। हम उम्मीद करेंगे की जडेजा जल्द से जल्द इस दुख की घड़ी से बाहर आ निकल आएं और सीएसके लिए आईपीएल के इस सीजन में कई धमाकेदार प्रदर्शन करें।

वहीं सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए कल के मुकाबले की बात करें तो जडेजा ने मैच में दो विकेट लिए और 4 कैच पकड़े। सीएसके ने इस मुकाबले को बड़े ही आसानी से 45 रनों से जीतकर इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार