आईपीएल 2021 के अहम मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी गेंद पर हार का सामना करना पड़ा और वहीं, ये हार कई सारे सवाल छोड़कर गई है। अगर इस मुकाबले में एक अहम पल की बात की जाए तो एक ऐसी घटना देखने को मिली जो बहुत कम देखने को मिलती है।

Advertisement

मुंबई के खिलाफ दीपक चाहर ने अपने कप्तान एमएस धोनी की सलाह मानने से इनकार कर दिया और इसके बाद उन्हें अपने फैसले पर पछतावा हो रहा होगा। दरअसल, धोनी चाहर से पावरप्ले में ही गेंदबाज़ी करवाते हैं और मुंबई के खिलाफ मैच के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

Advertisement

चाहर पारी का तीसरा ओवर कर रहे थे और तभी एमएस धोनी ने स्ट्राइकर रोहित शर्मा के लिए दो स्लिप रखने का सुझाव दिया। लेकिन चाहर ने धोनी की बात नहीं मानी और एक ही स्लिप रखने का फैसला किया। ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने एक आउटस्विंगर गेंद फेंकी, जो उनके बल्ले का किनारा लेते हुए दूसरी स्लिप के ऊपर से बाउंड्री के लिए निकल गई।

अगर वहां, पर दूसरी स्लिप होती तो रोहित शर्मा उसी वक्त पवेलियन लौट जाते लेकिन चाहर की मनाही ने सीएसके को रोहित के विकेट के लिए थोड़ा इंतज़ार करवाया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें चाहर धोनी को मना करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार