आईपीएल टीम चैन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। 40 साल की उम्र में भी धोनी की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है और उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब नजर आते हैं। इस बीच आईपीएल 2022 की तैयारियों के लिए धोनी CSK के साथ मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। धोनी से जुड़ा हुआ कोई ना कोई वीडियो या फिर पोस्ट आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बीच धोनी का एक वीडियो फैंस के बीच काफी ज्यादा किया जा रहा है जिसमें उनकी बॉडी किसी पहलवान की तरह लग रही है।

Advertisement

सीएसके ने धोनी की जबरदस्त बॉडी से जुड़े इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। धोनी के इस वीडियो को देखकर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कोई धोनी को पहलवान कह रहा है तो कोई धोनी की तुलना ब्रॉक लेसनल से कर रहा है।

Advertisement

CSK के साथ सेलिब्रेट करते हुए नजर आए एम एस धोनी: एम एस धोनी सीएसके की प्रेक्टिस जर्सी में टीम के साथ सेलिब्रेट करते हुए नजर आए। धोनी के डोले देखकर एक यूजर ने लिखा, 'हां भाई कौन था जो बूढा बोल रहा था जरा साइड में आजा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'भाई ये कौन सी लाइन में आ गए आप।'एक ने लिखा, 'इस बार जिम जाकर आए हैं अपने धोनी भाई।'

आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं एम एस धोनी: धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान में से एक हैं। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 4 बार आईपीएल का खिताब जीता है। आईपीएल 2021 में भी सीएसके ने धोनी की कप्तानी में ही आईपीएल का खिताब जीता था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार