IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना पांचवां आईपीएल खिताब जीत लिया है। फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराने के बाद जो सेलिब्रेशन देखने को मिला वो फैंस के ज़हन से नहीं मिट पा रहा है। इस पूरे आईपीएल में धोनी घुटने की चोट से जूझ रहे थे लेकिन उन्होंने कभी एहसास नहीं होने दिया कि वो दर्द से जूझ रहे थे मगर अब ट्रॉफी जीतने के बाद वो अपनी इस चोट का ईलाज करवाने के लिए तैयार हैं।

Advertisement

आईपीएल के कई मैचों में देखा गया कि धोनी अपने घुटने पर नी-कैप लगाकर खेल रहे थे। शायद धोनी की जगह कोई और खिलाड़ी होता तो वो बाहर बैठ सकता था लेकिन ये धोनी का चेन्नई के लिए प्यार ही था जो वो लगातार इस दर्द के साथ खेलते रहे। मगर अब माही अपनी इस चोट का ईलाज करवाने के लिए तैयार हैं और ताजा जानकारी के मुताबिक माही इस सप्ताह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इस घुटने की चोट का ईलाज करवाने वाले हैं।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धोनी इसी हफ्ते मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं जहां पर उनके कुछ टेस्ट किए जाएंगे और फिर रिपोर्ट्स पर ही निर्भर करेगा कि उन्हें ईलाज के लिए किस प्रक्रिया से गुजरना होगा। धोनी ने गुजरात के खिलाफ फाइनल जीतने के बाद ये भी इच्छा जताई कि वो फैंस के लिए आईपीएल के अगले सीजन में भी खेल सकते हैं लेकिन काफी कुछ उनकी फिटनेस पर भी निर्भर करेगा।

माही ने मैच के बाद हर्षा भोगले से बातचीत के दौरान कहा, “अगर आप परिस्थिति को देखें तो मेरे लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास की घोषणा करने का ये सबसे अच्छा समय है। लेकिन इस साल मुझे जितना प्यार और स्नेह मिला है, उसके लिए मेरे लिए अलविदा कहना आसान होगा। लेकिन मेरे लिए मुश्किल काम अगले नौ महीने कड़ी मेहनत करना और अगले सीजन में वापसी करना होगा। लेकिन बहुत कुछ मेरे शरीर पर निर्भर करता है। मेरे पास फैसला करने के लिए छह-सात महीने हैं और मैं अपने प्रशंसकों की खुशी के लिए एक और सीजन खेल सकता हूं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार