एम एस धोनी (MS Dhoni) इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन, उनकी फैन फॉलोइंग में तनिक भी गिरावट नहीं आई है। चंकाचौध से दूर सिंपल लाइफस्टाइल जीने वाले धोनी को सादगी से भरा सिंपल जीवन जीते हुए देखा जाता है। धोनी की इस अदा के फैंस कायल भी हैं। इस बीच धोनी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो आम इंसान की तरह बाइक पर सवार सड़क पर अकेले राइड करते हुए नजर आ रहे हैं।
# फोटों खिंचवाने की फैंस ने की गुजारिश
धोनी के बाइक राइड का वीडियो फैंस ने कैप्चर किया है वहीं लौटते वक्त धोनी से थोड़ा दूर उनके 2 फैंस ने उनसे 1 तस्वीर खिंचवाने की गुजारिश की। धोनी ने अपने इन दोनों फैंस की गुजारिश की कदर करते हुए बाइक रोकी और तस्वीर खिंचवाने के लिए ऱाजी हो गए। धोनी के चेहरे पर स्माइल रहती है और वो हेल्मेट पहने ही तस्वीर खिंचवा लेते हैं।
# धोनी पीट पर बैग टांगे चला रहे थे बाइक
वीडियो में धोनी को पीठ पर बैग टांगे बाइक राइड करते हुए देखा जाता है। बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब धोनी केवल आईपीएल खेलते हुए नजर आते हैं। आईपीएल 2021 जीतने के बाद आईपीएल 2022 में सीएसके का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था।
# आईपीएल में आएंगे खेलते नजर
धोनी ने आईपीएल 2022 के ठीक पहले सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी। धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद रवींद्र जडेजा को सीएसके का नया कप्तान बनाया गया था। हालांकि, खराब प्रदर्शन के बाद बीच आईपीएल ही जडेजा ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था जिसके बाद आधे आईपीएल में धोनी फिर से सीएसके की कप्तानी करते हुए नजर आए थे।