हाल ही में धोनी अपनी पहली एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन फिल्म 'एलजीएम' (लेट्स गेट मैरिड) के ट्रेलर और ऑडियो लॉन्च के लिए चेन्नई पहुंचे थे और उनके चेन्नई आगमन पर फैंस ने उनका भव्य स्वागत भी किया था। इस दौरान उनके कई वीडियोज़ और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थीं लेकिन अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisement

इस वीडियो में धोनी का एक अलग ही रूप नजर आ रहा है। धोनी इस वीडियो में दो युवा फैंस के साथ नजर आ रहे हैं और वो इन फैंस के साथ सिर्फ फोटो ही नहीं खिंचवाते हैं बल्कि उनके द्वारा बताए गए पोज़ (Hand Gesture) को भी करते हैं और फिर तस्वीर खिंचवाते हैं। धोनी का ये अंदाज़ देखकर हर कोई हैरान है क्योंकि धोनी को अक्सर ऐसा करते हुए देखा नहीं जाता है लेकिन यहां उन्होंने ऐसा करके अपने फैंस की गिनती और बढ़ा दी।

Advertisement

इससे पहले धोनी का एक और वीडियो वायरल हो रहा था जहां एक फैन ने धोनी से सवाल पूछा था कि उनका घुटना अब कैसा है जिस पर धोनी ने स्माइल देते हुए हाथ हिलाकर रिएक्शन दिया और इस फैन का दिन बन गया। फिलहाल हर फैन यही उम्मीद कर रहा है कि धोनी अगले आईपीएल में खेलते हुए दिखें क्योंकि उन्होंने भी हिंट दिया है कि वो अगले आईपीएल में खेलते हुए दिख सकते हैं लेकिन इसके लिए उनकी फिटनेस का अच्छा रहना काफी जरूरी होगा।

Also Read: Live Scorecard

आपको बता दें कि एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2023 जीतकर अपना पांचवां खिताब जीत लिया। इसके साथ ही वो मुंबई इंडियंस के साथ संयुक्त रूप से आईपीएल की सबसे सफल टीम बन गए हैं। मुंबई और चेन्नई ने 5-5 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है जबकि इन दो टीमों के बाद कोई टीम 3 बार भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार