इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK) की टक्कर होगी। ये मुकाबला गुरुवार, 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से महेंद्र सिंह धोनी भी टीम में वापसी करने वाले हैं। MI बनाम CSK मैच से पहले धोनी जमकर ट्रेनिंग कर रहे हैं औऱ ट्रेनिगं के दौरान उनके कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं।

Advertisement

इस दौरान एक नए वीडियो में धोनी को IPL के कैमरामैन के साथ मज़ेदार मज़ाक करते हुए देखा जा सकता है। कैमरामैन धोनी के नेट्स से बाहर निकलते समय उनके पीछे-पीछे चल रहा था। तभी धोनी ने मजे लेते हुए कहा, "भाई, अब छोड़ दे। पूरी रील भर गई है, एकदम। अब घर जाने दे।"

Advertisement

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने चल रहे IPL 2026 सीज़न में CSK के लिए अभी तक कोई मैच नहीं खेला है। हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण वो पहले छह मैचों से बाहर रहे हैं। हालांकि, गुरुवार (23 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले ज़ोरदार मुकाबले में उनके वापसी करने की पूरी संभावना है।

IPL 2026 के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड इस प्रकार है।

चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद, मैथ्यू शॉर्ट, अकील हुसैन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, जैकरी फ़ॉल्क्स, रामकृष्ण घोष।

Also Read: LIVE Cricket Score

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, राज बावा, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, विल जैक्स, मयंक रावत, अथर्व अंकोलेकर, रॉबिन मिंज, एएम गजनफर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाउद्दीन इज़हार।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार