आईपीएल के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) 42 साल के हो गए हैं, ऐसे में हमेशा ही फैंस के मन में ये सवाल रहता है कि धोनी के बाद आखिर कौन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की कप्तानी करेगा? अब सीएसके के ही एक पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने इस गंभीर सवाल का जवाब दिया है।

Advertisement

रोहित शर्मा कर सकते हैं CSK को लीड

Advertisement

अंबाती रायडू का मानना है कि मुंबई इंडियंस को बतौर पांच बार चैंपियन का खिताब जितवाने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आगामी समय में चेन्नई सुपर किंग्स को लीड कर सकते हैं। अंबाती रायडू ने काफी सोच समझकर ये बयान दिया है।

दरअसल, रायडू का मानना है कि रोहित शर्मा का करियर अभी भी काफी लंबा है ऐसे में वो चाहते हैं कि रोहित आईपीएल 2025 का सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले। उन्होंने कहा, 'मैं रोहित शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए साल 2025 में खेलते देखना चाहता हूं। अगर एमएस रिटायरमेंट लेते हैं तो वो टीम को लीड भी कर सकते हैं।'

मुंबई इंडियंस के कैप्टन नहीं रहे रोहित शर्मा

आपको बता दें कि आगामी आईपीएल 2024 के पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, एमआई ने रोहित शर्मा को कप्तानी के पद से हटा दिया है और अब हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस को लीड करने वाले हैं। अंबाती रायडू का मानना है कि ये फैसला बहुत गलत है। उन्होंने ये भी कहा कि रोहित अगलेे 5-6 साल तक आईपीएल खेल सकते हैं और अगर रोहित कप्तानी करना चाहें तो उनके लिए पूरी दुनिया खुली है। वो जहां चाहें आसानी से कप्तानी कर सकते हैं। 

Advertisement

साल 2025 में होगा मेगा ऑक्शन

Also Read: Live Score

ये भी जान लीजिए कि साल 2025 में आईपीएल मेगा ऑक्शन होने वाला है, ऐसे में अगर मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को नहीं चुनती तो किसी भी दूसरी फ्रेंचाइजी के पास हिटमैन को अपना बनाने का पूरा मौका होगा। रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने मुंबई को पांच बार चैंपियन का टाइटल दिलाया है। मौजूदा समय में वो इंडियन टीम के भी कैप्टन हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार