CSK IPL 2025 Full Schedule: बीसीसीआई ने रविवार (16 फरवरी) को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच 23 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम मे खेलेगी। 

Advertisement

ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई की टीम पिछले सीजन प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। टीम ने 14 मुकाबलों में सात जीते थे औऱ इतने ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। 

Advertisement

लीग स्टेज के दौरान प्रत्येक टीम 14 मैच खेलेगी, जिसमें कुल 70 मैच होंगे। प्लेऑफ 20 मई से 25 मई तक खेले जाएंगे। क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर क्रमशः 20 और 21 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं क्लीफायर 2 (23 मई) और फाइनल (25 मई) मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) शेड्यूल – IPL 2025

- 23 मार्च (रविवार) – बनाम मुंबई इंडियंस (MI) चेन्नई में - 7:30 PM

- 28 मार्च (शुक्रवार) – बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) चेन्नई में - 7:30 PM

Advertisement

- 30 मार्च (रविवार) – बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR) गुवाहाटी में - 7:30 PM

- 5 अप्रैल (शनिवार) – बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) चेन्नई में - 3:30 PM

- 8 अप्रैल (मंगलवार) – बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) मुल्लानपुर में - 7:30 PM

Advertisement

- 11 अप्रैल (शुक्रवार) – बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) चेन्नई में - 7:30 PM

- 14 अप्रैल (सोमवार) – बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) लखनऊ में - 7:30 PM

- 20 अप्रैल (रविवार) – बनाम मुंबई इंडियंस (MI) मुंबई में - 7:30 PM

Advertisement

- 25 अप्रैल (शुक्रवार) – चेन्नई में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ - 7:30 PM

- 30 अप्रैल (बुधवार) – चेन्नई में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ - शाम 7:30 PM

- 3 मई (शनिवार) – बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ - शाम 7:30 PM

Advertisement

- 7 मई (बुधवार) – कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ - शाम 7:30 PM

- 12 मई (सोमवार) – चेन्नई में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ - शाम 7:30 PM

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

- 18 मई (रविवार) – अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ - दोपहर 3:30 PM

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार