IPL 2021 में 'थाला धोनी' के निशाने पर होंगे 3 महारिकॉर्ड, इतिहास में कोई विकेटकीपर नहीं कर पाया ऐसा

Updated: Tue, Apr 06 2021 14:32 IST
Cricket Image for IPL 2021 में 'थाला धोनी' के निशाने पर होंगे 3 महारिकॉर्ड, इतिहास में कोई विकेटकीपर (Image Source: Google)

एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल 2021 में अपना पहला मुकाबला 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पिछले सीजन की रनरअप दिल्ली कैपिटल्स से होगा। इस टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर और कप्तानों में शुमार धोनी के पास इस सीजन कुछ खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा, आइए जानते हैं उनके बारे में।

बतौर विकेटकीपर 150 शिकार

धोनी अगर विकेट के पीछे दो शिकार और कर लेते हैं तो आईपीएल में 150 शिकार करने वाले पहले खिलाड़ी न जाएंगे। धोनी ने अब तक आईपीएल की 197 पारियों में 148 शिकार किए हैं, जिसमें 109 कैच और 39 स्टम्पिंग शामिल है।

धोनी फिलहाल बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में पहले स्थान पर हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स की दिनेश कार्तिक हैं, जिन्होंने 140 शिकार किए हैं, जिसमें 110 कैच और 20 स्टम्पिंग शामिल हैं।

सात हजार टी-20 रन

धोनी को टी-20 क्रिकेट में 7000 रन पूरे करने के लए 179 रनों की दरकार है। विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश ऱैना औऱ शिखर धवन ने ही फिलहाल भारत के लिए यह मुकाम हासिल किया है
धोनी ने टी-20 में खेली गए 331 मैचों की 295 पारियों में 39.20 की औसत से 6821 रन बनाए हैं।

छक्कों का दोहरा शतक 

धोनी आईपीएल में चेन्नई के लिए खेलते हुए 200 छक्के पूरे करने के करीब है। उन्हें इस आंक़ड़े को हासिल करने के लए 14 छक्कों की दरकार है। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें