एमएस धोनी (MS Dhoni) की अगुआई वाली मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2024 का पहला मैच खेलने उतरेगी। धोनी के पास इस मुकाबले में कुछ खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

 
Advertisement

एबी डी विलियर्स को पछाड़ने का मौका

Advertisement

धोनी अगर इस मैच में 81 रन बना लेते हैं तो वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एबी डी विलियर्स को पछाड़कर छठे स्थान पर पहुंच जाएंगे। धोनी ने अभी तक 250 मैचों की 218 पारियों में 5082 रन बनाए हैं, वहीं डी विलियर्स के नाम आईपीएल मे 5162 रन दर्ज हैं।

टॉप 5 में हो जाएंगे शामिल

2 रन बनाते ही धोनी टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में रॉबिन उथप्पा से आगे निकलकर पांचवें नंबर पर आ जाएंगे। धोनी ने इस फॉर्मेट में खेले गए 377 मैच की 331 पारियों मे 7271 रन बनाए हैं। वहीं संन्यास ले चुके उथप्पा ने 291 टी-20 मैच की 282 पारियों में 7272 रन बनाए थे।

सुरेश रैना से निकल सकते हैं आगे

Advertisement

धोनी भारत के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के जडने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सुरेश रैना को पछाड़ सकते है। फिलहाल धोनी और रैना 325 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा (487) पहले और विराट कोहली (371) दूसरे स्थान पर काबिज हैं। 

आईपीएल में 350 चौके

Also Read: Live Score

Advertisement

धोनी एक चौका जड़ते ही आईपीएल में 350 या उससे ज्यादा चौके जड़ने वाले 17वें खिलाड़ी बन जाएंगे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार