आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने निजी कारणों से आईपीएल के 13वें सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है। हरभजन से पहले सुरेश रैना भी लीग से नाम वापस ले चुके हैं। हरभजन ने शुक्रवार को अपने ट्विटर के माध्यम से इस बात की जानकारी दी।

Advertisement

हरभजन ने ट्वीट किया, "मैं निजी कारणों से इस साल आईपीएल नहीं खेल पाऊंगा। यह काफी मुश्किल दौर है, मैं कुछ निजता चाहता हूं, मैं अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं। चेन्नई सुपर किंग्स का प्रबंधन ने मेरा काफी साथ दिया है और मैं कामना करता हूं कि उनका आईपीएल अच्छा रहे।"

Advertisement

40 वर्षीय हरभजन पिछले साल से चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा थे। उनके नाम आईपीएल में 150 विकेट लेने का रिकॉर्ड है।

हरभजन ने यूएई रवाना होने से पहले भारत में लगाए गए शिविर में भी हिस्सा नहीं लिया था। और वह टीम के साथ भी नहीं गए थे।

कोविड-19 के कारण इस बार आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच संयुक्त अरब आमीरात (यूएई) में किया जा रहा है। सभी टीमें यूएई पहुंच गई हैं।

इस बीच, चेन्नई सुपर किंग्स हाल में किए गए अपने सभी खिलाड़ियों का कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अब शुक्रवार से फिर से अपनी ट्रेनिंग शुरू करेगी।

Advertisement

इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने आईएएनएस से इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का गुरुवार को तीसरे राउंड का टेस्ट किया गया था, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और वे अब शुक्रवार शाम से फिर से अपनी ट्रेनिंग शुरू करेंगे।

पिछले सप्ताह ही चेन्नई सुपर किंग्स के दो खिलाड़ी और 11 अन्य सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके कारण टीम को खुद को आइसोलेट करना पड़ा था।

14 दिन की आइसोलेशन अवधि पूरा करने के बाद खिलाड़ियों का फिर से टेस्ट होगा। मैदान पर ट्रेनिंग शुरू करने के लिए लौटने से पहले उनका दो बार कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव आना जरूरी है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार