चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) के स्पिनर नूर अहमद (Noor Ahmad) ने मंगलवार (14 अप्रैल) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स(KKR) के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में अपने कोटे के चार ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उन्होंने अंजिक्य रहाणे, कैमरून ग्रीन और रिंकू सिंह को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

50 विकेट पूरे

Advertisement

इस मुकाबले के दौरान नूर ने आईपीएल में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए। वह बतौर विदेशी स्पिनर आईपीएल में 50 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले सातवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले सुनील नारायण, राशिद खान,इमरान ताहिर, मुथैया मुरलीधरन,शाकिब अल हसन और शेन वॉर्न ने ही यह आंकड़ा हासिल किया था। 

पांचवें सबसे तेज 

आईपीएल में बतौर स्पिनर सबसे तेज 50 विकेट हासिल करने के मामले में नूर पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं, उन्होंने 42 मैच में यह मुकाम हासिल किया है। 

स्पिनरों द्वारा IPL में सबसे कम मैचों में 50 विकेट

Advertisement

32 - सुनील नारायण

35 - इमरान ताहिर

37 - अमित मिश्रा

Advertisement

40 - युजवेंद्र चहल

42 - नूर अहमद

गौरतलब है कि इस मुकाबले में चेन्नई ने कोलकाता को 32 रन से हरा दिया। पांच मैच में यह चेन्नई की लगातार दूसरी जीत है और पांच मैच बाद भी कोलकाता अपना जीत का खाता नहीं खोल पाई है। 

Advertisement

बल्लेबाजी का न्यौता मिलने बाद चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। पिछले मैच के शतकवीर संजू सैमसन इस मैच में भी चेन्नई की टॉप स्कोरर रहे और 32 गेंदों में 48 रन बनाए। उनके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में 41 रन और आयुष म्हात्रे ने 17 गेंदों में 38 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। 

Also Read: LIVE Cricket Score

जवाब में कोलकाता 7 विकेट गवाकर 160 रन ही बना सकी। रमनदीप सिंह ने 23 गेंदों में 35 रन और रोवमैन पॉवेल ने 22 गेंदों में 31 रन की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान अंजिक्य रहाणे ने 28 रन और अंगकृष रघुवंशी ने 27 रन का योगदान दिया। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार