Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का 61वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार (14 मई) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन जब पिछली बार इन दोनों टीमों की मुलाकात हुई थी तब सुपर किंग्स ने केकेआर को 49 रनों से मात दी थी। ऐसे में अब कोलकाता चेन्नई से हिसाब बराबर करके 2 अंक प्राप्त करना चाहेगी।

Advertisement

इस मैच में CSK के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा पर दांव खेल सकते हैं। जडेजा ने टूर्नामेंट में अब तक 12 मैचों में कुल 16 विकेट झटके हैं। इसके अलावा वह आपको बैटिंग और फील्डिंग से भी खूब सारे पॉइंट्स जीता सकते हैं। उपकप्तान के तौर पर आप डेवोन कॉनवे या आंद्रे रसल को चुन सकते हैं। 

CSK vs KKR: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 14 मई 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू -  एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

CSK vs KKR: Pitch Report

Advertisement

यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है। पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम कम से कम 170 रन स्कोरबोर्ड पर टांगना चाहेगी।

इस ग्राउंड पर पिछला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था जिसमें सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 167 रन बनाए थे। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 140 रन ही बना सकी थी और यह मुकाबला 27 रनों से गंवा बैठी थी।

CSK vs KKR Head-to-Head

Advertisement

कुल - 28
चेन्नई सुपर किंग्स - 18
कोलकाता नाइट राइडर्स - 09
बेनतीजा - 01

CSK vs KKR: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Advertisement

Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders Dream 11 Team

विकेटकीपर - डेवोन कॉनवे (उपकप्तान)
बल्लेबाज़ - नितीश राणा, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, जेसन रॉय, रिंकू सिंह
ऑलराउंडर - रविंद्र जडेजा (कप्तान), आंद्रे रसल, मोईन अली
गेंदबाज़ - वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना

Chennai Super Kings Probable Playing XI

Advertisement

ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना

Kolkata Knight Riders Probable Playing XI

जेसन रॉय, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, सुयश शर्मा

Advertisement

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार