आईपीएल 2022 का 38वां मुकाबला पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इन दोनों ही टीमों की जब आखिरी बार भिड़त हुई थी तब पंजाब किंग्स ने सीएसके को 54 रनों से हराया था।

Advertisement

CSK vs PBKS: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन – सोमवार, 25 अप्रैल, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार दोपहर 7: 30 बजे
जगह – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

CSK vs PBKS Match Preview

इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज़ों का प्रदर्शन मिला जुला रहा है। टीम का कोई भी बल्लेबाज़ लगातार रन बनाने में नाकाम रहा है। शिवम दूबे ने अच्छी बल्लेबाज़ी की है, लेकिन पिछले कुछ मैचों में उनका बल्ला शांत दिखा है। सीएसके के स्टार बल्लेबाज़ रुतुराज गायकवाड़ भी अपनी फॉर्म से जूझते नज़र आए हैं।

चेन्नई के लिए ड्वेन ब्रावो और महिष थीक्षाना ने अच्छी गेंदबाज़ी की है, दोनों ही गेंदबाज़ों ने विपक्षी टीम के बल्लेबाज़ों को परेशान करने के साथ विकेट भी चटकाएं हैं। मुकेश चौधरी ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था, ऐसे में ये यंग गेंदबाज़ भी कॉन्फिडेंस के साथ पंजाब किंग्स के खिलाफ गेंदबाज़ी करता नज़र आएंगा।

इस सीज़न पंजाब किंग्स की बैटिंग लाइनअप काफी विस्फोटक नज़र आ रही है, लेकिन टीम ने गुच्छों में विकेट भी गंवाएं हैं। जॉनी बेयरस्टो अब तक प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं ऐसे में पंजाब किंग्स की टीम भानुका राजपझे को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती हैं। लियाम लिविंगस्टोन शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं, ऐसे में उन पर निगाहें रहेंगी।

पंजाब किंग्स के लिए राहुल चाहर ने लगातार ही विकेट चटकाएं हैं। वहीं युवा स्टार अर्शदीप सिंह ने काफी कंजूसी से गेंदबाज़ी की है। हालांकि इसके बावजूद टीम विपक्षी टीम पर दबाव बनाने में नाकाम रही है। ऐसे में कगिसो रबाडा पर भी पावरप्ले के दौरान विकेट चटकाने का दबाव होगा।

CSK vs PBKS: कौन होगा, किस पर भारी?

इस सीज़न दोनों ही टीमों ने अपने फैंस को निराश किया है, लेकिन इस मैच में पंजाब किंग्स की टीम फेवरेट मानी जा रही है। 

CSK vs PBKS Head-to-Head

कुल - 27
चेन्न्ई सुपर किंग्स - 16
पंजाब किंग्स - 11

CSK vs PBKS टीम न्यूज

पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों ही टीमों के सभी खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए उपलब्ध रहेंगॆ।  

CSK vs PBKS संभावित प्लेइंग XI 

चेन्नई सुपर किंग्स - रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मिशेल सेंटनर/मोईन अली, अंबाती रायुडू, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, ड्वेन प्रिटोरियस, ड्वेन ब्रावो, महेश थीक्षाना, मुकेश चौधरी

पंजाब किंग्स - मयंक अग्रवाल, शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो/भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, वैभव अरोड़ा

CSK vs PBKS Fantasy XI

विकेटकीपर - जितेश शर्मा
बल्लेबाज- रॉबिन उथप्पा, रुतुराज गायकवाड़, मयंक अग्रवाल, शिखर धवन
ऑलराउंडर - ड्वेन प्रिटोरियस, लियाम लिविंगस्टोन
गेंदबाज- महेश थीक्षाना, ड्वेन ब्रावो, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार