Chennai Super Kings vs Punjab Kings Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच शुक्रवार, 03 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन कुल दो मुकाबले खेले गए थे जो कि दोनों ही पंजाब किंग्स ने जीतकर अपने नाम किए थे। बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था जिसे पंजाब किंग्स ने टीम ने 19.4 ओवर में 191 रनों का लक्ष्य हासिल करके चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकटे से हराया था। इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने 41 गेंदों पर 72 रन ठोके थे, वहीं युजवेंद्र चहल ने 3 ओवर में 32 रन देकर सीएसके के 4 विकेट झटके थे।
CSK vs PBKS, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
MA Chidambaram Stadium, Chennai Pitch Report
आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर खेले गए आखिरी पांच टी20 मैचों में से चार रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं। जान लें कि यहां टी20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर लगभग 170 रन रहा है।
CSK vs PBKS Head To Head Record
कुल - 32
चेन्नई सुपर किंग्स - 16
पंजाब किंग्स - 16
CSK vs PBKS, IPL 2026: Where to Watch?
आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।
CSK vs PBKS, IPL 2026: Player to Watch Out For
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर पंजाब किंग्स टीम की तो श्रेयस अय्यर, मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
CSK vs PBKS Probable Playing XI
Chennai Super Kings Probable Playing XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट, कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद। इम्पैक्ट प्लेयर: प्रशांत वीर।
Punjab Kings Probable Playing XI: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर: विजय कुमार वैशाख।
CSK vs PBKS Today's Match Prediction
आईपीएल 2026 के सातवां मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
CSK vs PBKS Match Prediction, CSK vs PBKS Pitch Report, Today's Match CSK vs PBKS, IPL 2026, CSK vs PBKS Prediction, CSK vs PBKS Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Chennai Super Kings vs Punjab Kings
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।