आईपीएल सीज़न 15 का 17वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। बता दें कि दोनों ही टीम अब तक टूर्नामेंट में कोई भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। यह मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाना है।

Advertisement

CSK vs SRH: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – शनिवार, 07 अप्रैल, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार दोपहर 3: 30 बजे
जगह – डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई

Match Preview: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

सितारों से सज़ी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का बैटिंग लाइनअप इस सीज़न अब तक खास प्रदर्शन नहीं कर सका है। टीम के स्टार बल्लेबाज़ रुतुराज गायकवाड़ आउट ऑफ फॉर्म नज़़र आए हैं। वहीं अनुभवी बल्लेबाज़ अंबाती रायुडू भी बल्ले से कमाल दिखाने में नाकाम साबित हुए हैं। कप्तान जडेजा की बात की जाए तो वह भी बल्ले से योगदान देने में फेल हुए हैं। हालांकि शिवम दुबे ने बल्लेबाज़ के तौर पर प्रदर्शन करके दिखाया हैं।

सीएसके की गेंदबाज़ी में क्रीस जार्डन और डीजे ब्रावो अपने अनुभव के कारण काफी महत्वपूर्ण साबित होंगे। वहीं रविंद्र जडेजा, मोईन अली और ड्वेन प्रीटोरियस को भी सनराइजर्स के बल्लेबाज़ों पर दबदबा बनाना होगा।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद की बैटिंग लाइनअप राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ताश के पत्तों की तरह उड़ गई थी, लेकिन लखनऊ के खिलाफ राहुल त्रिपाठी और निकोलस पूरन के बल्ले से रन देखने को मिले थे। सभी की निगाहें कप्तान केन विलियमसन और एडेन मार्कराम पर रहेंगी, वहीं फिनिशर की भूमिका रिटेन खिलाड़ी अबदूल समद को निभानी होगी। 

बात करें अगर सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाज़़ी की तो स्टार गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार को टीम के युवा गेंदबाज़ों का नेतृत्व करना होगा। सभी की निगाहें वाशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक और टी नटराजन पर रहेंगी।

CSK vs SRH: कौन होगा, किस पर भारी?

Advertisement

आईपीएल 2022 में अब तक सीएसके और एसआरएच दोनों ही संघर्ष करती नज़र आई हैं। हालांकि इस मैच में सीएसके का पलड़ा हैदराबाद पर भारी नज़र आ रहा है।

CSK vs SRH Head-to-Head

कुल - 16
चेन्नई सुपर किंग्स - 12
सनराइजर्स हैदराबाद - 4

Advertisement

CSK vs SRH Team News

चेन्नई सुपर किंग्स - स्टार गेंदबाज़ दीपक चाहर प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद - ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज़ सीन एबॉट सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। 

Advertisement

CSK vs SRH संभावित प्लेइंग XI

चेन्नई सुपर किंग्स - रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा (कप्तान), शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, ड्वेन प्रिटोरियस, क्रिस जॉर्डन, मुकेश चौधरी।

सनराइजर्स हैदराबाद - राहुल त्रिपाठी, केन विलियमसन (कप्तान), एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, रोमारियो शेफर्ड, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक

Advertisement

CSK vs SRH: Fantasy XI

विकेटकीपर - निकोलस. पूरन
बल्लेबाज - रॉबिन उथप्पा, राहुल त्रिपाठी, केन विलियमसन, रुतुराज गायकवाड़
ऑलराउंडर - शिवम दुबे, ड्वेन प्रिटोरियस, मोईन अली
गेंदबाज - टी. नटराजन, क्रिस जॉर्डन, भुवनेश्वर कुमार

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार