CSK vs SRH IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने 57 रनों की पारी खेली। हालांकि, बल्लेबाजी के दौरान वॉर्नर काफी संघर्ष करते हुए नजर आए थे। ऐसा कम ही मौकों पर देखने को मिला है कि वॉर्नर ने इस कदर मैदान पर स्ट्रगल किया हो।

Advertisement

डेविड वॉर्नर ने अपने 57 रन बनाने में 55 गेंदे ले ली थी। वहीं मैच के दौरान डेविड वॉर्नर शॉट लगाने के लिए इतना छटपटाने लगे कि बीच मैदान वह मैदान पर ही सिर पकड़कर बैठ गए थे। मैच के 15 वें ओवर में लुंगी एनगिडी के ओवर में वॉर्नर ने कुछ नया करने की सोची।

Advertisement

वॉर्नर ने विकेट छोड़कर लुंगी एनगिडी की गेंद को बाउंड्री पार कराने की कोशिश की लेकिन गेंद वॉर्नर से मिस हो गई। गेंद मिस होने के बाद वॉर्नर काफी ज्यादा दुखी हो गए थे गेंद और बल्ले का मिलाप ना करा पाने के चलते बीच मैदान सिर पकड़कर बैठ गए थे। वॉर्नर को ऐसी हालत में देखना उनके फैंस को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा।

वहीं अगर मैच की बात करें तो इस मैच में हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए हैं। हैदराबाद के लिए कैप्टन वॉर्नर और मनीष पांडे दोनों ने अर्धशतक लगाया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार