पिछले आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले समीर रिजवी  (Sameer Rizvi) ने सोमवार (26 अगस्त) को उत्तर प्रदेश टी-20 लीग 2024 के मुकाबले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया।

Advertisement

 कानपुर सुपरस्टार्स की कप्तानी करते हुए रिजवी ने लखनऊ फाल्कन्स के खिलाफ हुए मैच में 51 गेंदों में 174.50 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 89 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने आठ चौके औऱ छह छक्के जड़े।

 
Advertisement

अपनी पारी में उन्होंने 68 रन , 14 गेंदों  सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए ही बनाए। 

रिजवी जब बल्लेबाजी करने आए तो कानपुर की टीम की हाल खस्ता थी औऱ 16 रन के कुल स्कोर तक 3 विकेट गिर गए थे। इसके बाद 50 रन तक पहुंचते-पहुंचते कुल 6 विकेट गिर गए। हालांकि रिजवी क्रीज पर जमे रहे औऱ विरोधी टीम के गेंदबाजों पर जमकर बरसे। 

रिजवी ने टीम के स्कोर के कुल 57.05 प्रतिशतक रन बनाए। उनके बाद शुभमन मिश्रा ने सबसे ज्यादा 17 रन बनाए। रिजवी की इस पारी की बदौलत कानपुर की टीम ने 9 विरेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। 

इसके जवाब में लखनऊ की टीम 9 विकेट गवाकक 153 रन के स्कोर तक ही पहुंच सकी औऱ कानपुर ने 3 रन से रोमांचक जीत हासिल की। रिजवी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

गौरतलब है कि रिजवी को आईपीएल 2024 के ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने रिजवी को 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि उनका प्रदर्शन काफी निराशाजक रहा, रिजवी ने पिछले साल 5 पारियों 12.75 की औसत से 51 रन बनाए थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार