आयरलैंड के ऑलराउंडर कर्टिस कैम्फर (Curtis Campher 5 Wicket in 5 Balls) दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट में लगातार 5 गेंदों पर 5 विकेट लिए हैं। उन्होंने यह कारनामा इंटर-प्रोविंशियल टी-20 ट्रॉफी में नॉर्थ-वेस्ट वॉरियर्स के खिलाफ मुंस्टर रेड्स की ओर से खेलते हुए किया। इस मुकाबले में उन्होंने 2.3 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट लिए।

Advertisement

मुंस्टर रेड्स की कप्तानी करते हुए कैम्फर ने अपने दूसरे औऱ तीसवे ओवर में 5 विकेट लिए, जिसके चलते 189 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉरियर्स की टीम 87 पर 5 विकेट से 88 रन पर ऑलआउट हो गई।  पांच विकेटों में से पहला विकेट जेरेड विल्सन का गिरा, जो 12वें ओवर की अंतिम गेंद पर आउट हो गए, जब कैम्फर ने गेंद को स्विंग किया और गेंद ऑफ स्टंप पर जाकर लगी। 

Advertisement

अगली गेंद पर, ग्राहम ह्यूम एक और इनस्विंगर पैड पर लगने से एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। इसके बाद कैम्फर 14वां ओवर करने और पहली ही गेंद पर एंडी मैकब्राइन को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी कर ली। 

विकेट लेने का सिलसिला तब जारी रहा जब नंबर 10 के बल्लेबाज रॉबी मिलर पहली गेंद पर ऑफ स्टंप के बाहर गेंद को मारने की कोशिश में कैच आउट हो गए। अगली गेंद पर नंबर 11 पर आए जोश विल्सन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। 

उंगली की चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से बाहर होने के बाद यह कैंपर का दूसरा मैच था। मंगलवार को लेइनस्टर लाइटनिंग के खिलाफ हुए मैच में उन्होंने 35 गेंदों पर 57 रन बनाए , लेकिन गेंदबाजी नहीं की। वॉरियर्स के खिलाफ पहले उन्होंने बल्लेबाजी में अहम योगदान देते हुए 24 गेंदों पर 44 रन बनाए और फिर पांच विकेट लिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि कैम्फर गेंदबाजों की उस खास लिस्ट में भी शुमार हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल मैचों में लगातार चार गेंद पर चार विकेट हासिल किए हैं। हालाँकि, यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले व्यक्ति नहीं हैं। इससे पहले यह कारनामा ज़िम्बाब्वे की महिला ऑलराउंडर केलिस नधलोवु ने किया था, जिन्होंने 2024 में घरेलू टी20 टूर्नामेंट में ईगल्स महिला के खिलाफ ज़िम्बाब्वे अंडर-19 टीम के लिए लगातार पांच गेंदों में पांच विकेट चटकाए थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार