भारत क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग (CWCSL Standings) तालिका में शीर्ष पर बरकरार है, जबकि मेजबान न्यूजीलैंड रविवार को हैमिल्टन में बारिश के कारण दूसरा मैच रद्द होने के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया। मैच बारिश के खतरे के बीच शुरू हुआ, लेकिन टॉस होने तक कोई बारिश नहीं हुई। मेजबान न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना और भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और शुभमन गिल ने पांचवें ओवर में 22/0 रन बना, तब बारिश के कारण पहली बार खेल को रोका गया।

Advertisement

हर निरीक्षण पर भारी बारिश की आशंका के साथ काफी देरी हुई। अंत में, मैच लगभग साढ़े तीन घंटे के बाद फिर से शुरू हुआ, जिसे 29 ओवर का कर दिया गया।

Advertisement

लंबे ब्रेक ने धवन को टिकने का मौका नहीं दिया, क्योंकि मैट हेनरी ने उन्हें दूसरी गेंद पर चलता किया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने गिल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। हालांकि, फिर से बारिश ने बाधा उत्पन्न किया, जिससे खिलाड़ी मैदान से बाहर चले गए और मैच को रद्द कर दिया गया।

मैच धुलने के बाद न्यूजीलैंड और भारत को पांच-पांच अंक मिले। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग तालिका में बदलाव देखा गया।

लंबे ब्रेक ने धवन को टिकने का मौका नहीं दिया, क्योंकि मैट हेनरी ने उन्हें दूसरी गेंद पर चलता किया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने गिल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। हालांकि, फिर से बारिश ने बाधा उत्पन्न किया, जिससे खिलाड़ी मैदान से बाहर चले गए और मैच को रद्द कर दिया गया।

न्यूजीलैंड तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे है और 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में तीसरे और अंतिम वनडे मैच में उनके लिए एक जीत, उन्हें सीडब्ल्यूसीएसएल तालिका में तीसरे से शीर्ष पर ले जाएगी।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार