31 दिसंबर। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज डेल स्टेन ने इंग्लैंड पर सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में मिली 107 रनों की जीत को महज घरेलू जीत करार देने वाले एक भारतीय फैन को आड़े हाथों लिया है। मेजबान टीम ने फाफ दू प्लेसिस और नए मुख्च कोच मार्क बाउचर की देखरेख में इंग्लैंड को 107 रनों से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

Advertisement

इस जीत के बाद स्टेन ने ट्विटर पर दक्षिण अफ्रीकी टीम के तारीफों के पुल बांधे थे और कहा था कि यह देखकर अच्छा लग रहा है कि उनकी टीम शानदार वापसी के लिए तैयार है।

Advertisement

इस पर एक भारतीय प्रशंसक ने लिखा है कि दक्षिण अफ्रीका और स्टेन को इतना खुश नहीं होना चाहिए क्योंकि यह महज एक घरेलू जीत है।

इस पर स्टेन ने लिखा कि तब तो यह लॉजिक भारतीय टीम पर भी लागू होना चाहिए और घर में उसकी जीत को गिना नहीं जाना चाहिए।

स्टेन ने लिखा, "अगर ऐसा है तो फिर भारत को उसके घर में मिली जीत को भी काउंट नहीं किया जाना चाहिए। और फिर मूर्ख आदमी, भगवान को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।"

दक्षिण अफ्रीका ने लगातार पांच हार के बाद जीत का खाता खोला और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में पहली बार अपनी झोली में कुछ अंक डाले।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार