आईपीएल 2021 से पहले रॉयल चैलेंजर्स को एक बड़ा झटका लग चुका है। पिछले आईपीएल सीजन में आरसीबी के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने आईपीएल 2021 से अपना नाम वापिस ले लिया है। अब उनके फैंस को उनकी गेंदबाजी दुनिया की सबसे बड़ी लीग में देखने को नहीं मिलेगी।
दक्षिण अफ्रीका के लिए ढेरों विकेट लेने वाले इस तेज गेंदबाज का आईपीएल 2020 इतना अच्छा नहीं रहा था और शायद यही एक कारण हो सकता है कि उन्होंने आगामी सीजन के लिए खुद को अनुपलब्ध कर दिया है। हालांकि वो दुनिया भर की बाकी लीग में खेलते हुए नजर आएंगे।
स्टेन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं आप सब को यह बताने के लिए एक छोटा सा संदेश दे रहा हूं कि मैंने इस वर्ष IPL में RCB के लिए खुद को अनुपलब्ध कर दिया है, मैं और भी किसी अन्य टीम के लिए खेलने की योजना नहीं बना रहा हूं, बस इस दौरान मैं कुछ समय खुद के लिए निकाल रहा हूं।'
मुझे समझने के लिए RCB को धन्यवाद। नहीं, मैं रिटायर नहीं हुआ हूं।
इस ट्वीट के बाद स्टेन ने एक और ट्वीट किया और लिखा, 'मैं अन्य लीग में खेलना जारी रखूंगा, अच्छी तरह से अपने आप को कुछ करने का अवसर देने की कोशिश कर रहा हूं और मैं इस बारे में उत्साहित भी हूं। इसके साथ ही इस खेल को खेलना पसंद करता हूं जो मुझे बहुत पसंद है।'
'नहीं, मैं रिटायर नहीं हुआ हूं। '