आईपीएल 2021 का फाइनल मुकाबला 15 अक्टूबर को दुबई के मैदान पर खेला जाएगा। केकेआर जहां तीसरी बार फाइनल मुकाबले में खेलने उतरेगी तो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम रिकॉर्ड 9वीं बार फाइनल मुकाबला खेलने उतर रही है।

इस बड़े मुकाबले पर सभी की नजर है और इसको देखते हुए साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने उस टीम का नाम बताया है जो आईपीएल 2021 की चैंपियन बन सकती है।

स्टेन ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल मुकाबले में बाजी मारेगी और केकेआर को उनके गलत फैसले का परिणाम भुगतना पड़ेगा।

ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए कहा,"सीएसके की टीम बहुत ही शानदार दिख रही है। उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि वो सही दिशा में सही फैसले के साथ बढ़ते हैं। धोनी पिछली रात को अच्छी लय में दिखे थे, उन्होंने साथ में टीम की कप्तानी  भी बेहतरीन की है। उनके बल्लेबाज बेहद अच्छे हैं, मुझे ऐसा लग रहा है कि केकेआर को सीएसके के खिलाफ एक अच्छी टीम के साथ उतरना चाहिए।"

चेन्नई सुपर किंग्स ने जहां शुरु से ही इस साल बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है तो वही केकेआर की टीम ने यूएई में हुए दूसरे हाफ में अच्छा प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार