10 अक्टूबर। महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में गुरुवार को भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टेस्ट में नंबर-1 टीम भारत ने तीन मैचों की इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच में शानदार जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त ले ली है।
पहले टेस्ट में दो शतक जड़ने वाले रोहित शर्मा 14 रन बनाकर कागिसो रबाडा का शिकार हुए। कागिसो रबाडा ने अपनी आउटस्विंगर पर रोहित शर्मा को चकमा देने में सफल रहे और विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई।
रोहित शर्मा ने अपनी 14 रनों की पारी में 35 गेंद का सामना किया और 1 चौके जड़े। कागिसो रबाडा ने अबतक रोहित शर्मा को 8 मौकों पर पवेलियन की राह दिखाई है।
रबाडा के अलावा मैथ्यूज ही ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने रोहित शर्मा को 8 से या उससे ज्यादा दफा आउट करने का कमाल किया है। मैथ्यूज ने रोहित शर्मा को 10 मौकों पर पवेलियन की राह दिखाई है।