12 अप्रैल। आईपीएल 2019 में आरसीबी टीम प्लेऑफ में पहुंचेगी या नहीं ये आगे के मैच तय करेंगे लेकिन उससे पहले रॉयल बैंगलोर की टीम ने एक बड़ा कदम उठाते हुए नाथन कूल्टर नाइल की जगह डेल स्टेन को टीम में शामिल कर लिया है।
Advertisement
अब ये देखना है कि डेल स्टेल को आरसीबी टीम के साथ जुड़ने से टीम की किस्मत बदल पाती है या नहीं। आईपीएल में डेल स्टेल ने 90 मैच खेले हैं और 92 विकेट ले पाए हैं।
अब आरसीबी की टीम के पास एबी डीविलियर्स और डेल स्टेन जैसे साउथ अफ्रीकी दिग्गज हैं ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि आगे के मैच आरसीबी की टीम जीत पाती है या नहीं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का अगला मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ है जो 12 अप्रैल को मोहाली में खेला जाएगा।