25 मई। साउथ अफ्रीकी टीम के कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने कहा है कि तेज गेंदबाज डेल स्टेन की फिटनेस ही आगे टीम का संयोजन तय करेगा।  डु प्लेसिस ने कहा कि तीन खिलाड़ियों (गेंदबाजों) में से किसी एक न एक को तो बाहर बैठना ही पड़ेगा। 

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका ने 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले यहां सोफिया गार्डन्स मैदान पर खेले गए अभ्यास मैच में श्रीलंका को 87 रनों से करारी शिकस्त दी। 

Advertisement

डु प्लेसिस ने मैच के बाद टूर्नामेंट की वेबसाइट पर कहा, " निश्चित रूप से, तीनों के लिए जगह नहीं है। हालांकि यह स्टेन की फिटनेस पर निर्भर करेगा, जो अभी चोट से उबर रहे हैं। अगर वह पूरी तरह से फिट नहीं हो पाते हैं तो फिर दो आलराउंडरों का समीकरण बिठाया जाएगा। अगर हमारे तेज गेंदबाज पूरी तरह से फिट रहते हैं तो हम अपने तेज गेंदबाजों के साथ जाना पसंद करेंगे।" 

इस बीच, टीम के बल्लेबाज एंडिले फेहलुकवाया ने कहा, "मुझे लगता है कि टीम में अच्छी प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ अच्छी गहराई भी है।" 

उन्होंने कहा, "निजी रूप से, मैं उन प्रतिस्पर्धाओं के बारे में बात नहीं कर रहा हूं। मैं केवल टीम के लिए अपना योगदान देना चाहता हूं। इन सबके अलावा मैं व्यक्तिगत रूप से यह नहीं सोचता हूं कि ऑलराउंडर के रूप में कि मेरी कोई एजेंडा है।" 

उन्होंने कहा, "टीम में कई सारी विविधताएं हैं, इसलिए मैं सोचता हूं कि उस दिन हम किसी भी टीम संयोजन के साथ खेल सकते हैं। मुझे लगता है कि विविधता और गहराई का होना टीम के लिए अच्छी बात है।" 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार