6 दिसंबर। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच की पहली पारी की शुरूआत बेहद खराब हुई है। एडिलेड ओवल मैदान पर जारी इस मैच में आस्ट्रेलिया ने ये खबर लिखे जाने तक भारत के 6 विकेट केवल 148 रन पर गिरा दिए हैं। 

Advertisement

इस समय पुजारा अर्धशतक बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। गौरतलब है कि भारत की प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा को भी मौका मिला। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

रोहित शर्मा ने 61 गेंद पर 37 रन की अच्छी पारी खेली लेकिन अपनी पारी को आगे ले जाने में नाकाम रहे। रोहित शर्मा को नाथन लियोन ने कैच आउट कराकर पवेलियन रवाना किया।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा की टेस्ट क्रिकेट में वापसी लगभग जनवरी 2018 में साउथ अफ्रीकी टी के खिलाफ खेले थे।

रोहित शर्मा की टीम में शामिल होने से पूरा क्रिकेट फैन्स खुश तो था ही बल्कि इंग्लैंड की खूबसूरत महिला क्रिकेटर डेनियल व्याट भी खुश नजर आई। देखें पूरा स्कोरकार्ड

डेनियल व्याट ने तो वकायदा ट्विट कर अपनी खुशी जाहिर की और लिखा कि हिट मैन को टीम के प्लेइंग इलेवन में देखना अच्छा लग रहा है। रोहित शर्मा ने अपनी 37 रन की शानदार पारी में 2  चौके और 3 छक्के जमाने में सफल रहे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार