Danni Wyatt-Hodge Record: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज़ डैनी व्याट-हॉज (Danni Wyatt-Hodge) ने बीते शुक्रवार, 12 जून को आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) के पहले मुकाबले में श्रीलंका (ENG-W vs SL-W) के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि अब उनके नाम दो बेहद ही खास रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं।

Advertisement

सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में डैनी व्याट ने इंग्लैंड के 62 गेंदों पर 13 चौके और 1 छक्का ठोककर नाबाद 105 रन बनाए। इसी के साथ अब वो महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सातवीं शतक लगाने वाली खिलाड़ी और चौथी सबसे बड़ी पारी खेलने वाली खिलाड़ी बन गईं हैं। उन्होंने हरमनप्रीत कौर, मुनीबा अली और लिजेल ली को पछाड़ा है।

Advertisement

महिला टी20 वर्ल्ड में सबसे बड़ी पारी

  • मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 126 बनाम आयरलैंड, साल 2014
  • डिएंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज) - 112* बनाम साउथ अफ्रीका, साल 2010
  • हीथर नाइट (इंग्लैंड) - 108* बनाम थाईलैंड, साल 2020
  • डैनी व्याट-हॉज (इंग्लैंड) - 105* बनाम श्रीलंका, साल 2026
  • हरमनप्रीत कौर (भारत) - 103 बनाम न्यूजीलैंड, साल 2018
  • मुनीबा अली (पाकिस्तान) - 102 बनाम आयरलैंड, साल 2023
  • लिजेल ली (साउथ अफ्रीका) - 101 बनाम थाइलैंड, साल 2020

इतना ही नहीं, इसके अलावा डैनी व्याट-हॉज महिला टी20 इंटरनेशनल में संयुक्त रूप से दूसरी सर्वाधिक शतक लगाने वाली खिलाड़ी भी बन गईं हैं। उन्होंने T20I में तीसरी बार सेंचुरी लगाकर ये कारनामा किया है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर यूएई की ईशा ओझा हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में पांच शतक लगाए हैं।

महिला टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक शतक

  • ईशा ओझा (यूएई) - 05
  • चमारी अट्टापट्टू (श्रीलंका) - 03
  • रेबेका ब्लेक (रोमानिया) - 03
  • फ़ातुमा किबासु (तंजानिया) - 03
  • हेली मैथ्यूज (वेस्टइंडीज) - 03
  • लौरा वोलवार्ड (साउथ अफ्रीका) - 03
  • डैनी व्याट-हॉज (इंग्लैंड) - 03

बात करें अगर इस मुकाबले के नतीजे की तो एजबेस्टन के मैदान पर श्रीलंका ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था जिसके बाद इंग्लैंड ने डैनी व्याट (62 गेंदों पर नाबाद 105 रन), एमी जोन्स (38 गेंदों पर 53 रन) और नेट साइवर ब्रंट (22 गेंदों पर नाबाद 46 रन) की पारियों के दम पर 20 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर 219 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके जवाब में श्रीलंका के लिए नीलाक्षी डी सिल्वा (33 गेंदों पर 39 रन) और हर्षिता समरविक्रमा (18 गेंदों पर 29 रन) ने कुछ अहम रन जोड़े, लेकिन उनकी पूरी टीम 20 ओवर में सिर्फ 132 रन ही जोड़ सकी और ऐसे इंग्लैंड ने साल 2026 के महिला टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच 87 रनों के बड़े अंतर से जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार