ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर और मिचेल स्टार्क(Mitchell Starc) की पत्नी एलिसा हीली(Alyssa Healy) ने धर्मशाला(Dharamshala) में पाकिस्तान के ड्रोन अटैक के बीच मैदान से निकाले जाने का खौफनाक अनुभव शेयर किया है। IPL 2025 का वो मैच बीच में ही रोकना पड़ा और फिर विदेशी खिलाड़ियों समेत परिवारों को अंधेरे में सुरक्षित बाहर निकाला गया। हीली बोलीं, “एकदम से लाइट चली गईं, हम सब स्टेडियम के टॉप में बैठे थे... फिर हमें वैन में भरकर होटल भेजा गया।”

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की स्टार महिला क्रिकेटर एलिसा हीली ने एक ऐसा अनुभव साझा किया है, जिसे वो शायद ही कभी भूल पाएंगी। 8 मई को जब वो धर्मशाला में अपने पति मिचेल स्टार्क का IPL मैच देखने पहुंची थीं, तभी सब कुछ अचानक बदल गया।

Advertisement

मैच के दौरान कुछ लाइट्स बुझा दी गईं और कहा गया कि बिजली चली गई है, लेकिन सच्चाई कुछ और ही थी। पाकिस्तान की ओर से पठानकोट जैसे नज़दीकी इलाकों पर ड्रोन और मिसाइल अटैक की खबरें सामने आईं, जिससे पूरा स्टेडियम खतरे में आ गया। भीड़ को शांति से बाहर निकाला गया और खिलाड़ियों के परिवारों को एक सुरक्षित कमरे में ले जाया गया।

हीली ने 'द विलोज़ टॉक' पॉडकास्ट में बताया, “मैंने मिच से पूछा क्या हो रहा है, तो उसने बताया कि 60 किलोमीटर दूर वाला शहर अभी-अभी मिसाइल से निशाना बना है। तभी हमें समझ आया कि लाइट्स क्यों बंद की गई हैं। स्टेडियम तो जैसे एक टारगेट बना हुआ था। फिर हमें वैन में डालकर सीधे होटल भेजा गया।”

धर्मशाला की लोकेशन बॉर्डर के बेहद करीब है, इस वजह से एयरपोर्ट भी बंद कर दिए गए थे। टीम, सपोर्ट स्टाफ और परिवारों को पहले बस में 6 घंटे का सफर कर, फिर ट्रेन से दिल्ली भेजा गया। वहीं से हीली और मिचेल स्टार्क ने सिडनी के लिए फ्लाइट ली।

गौरतलब है कि इस घटना के बाद IPL को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। अब हालात थोड़े बेहतर हुए हैं और टूर्नामेंट 17 मई से फिर शुरू होने जा रहा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार