जोहान्सबर्ग, 29 मार्च (CRICKETNMORE)| क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) द्वारा बॉल टेम्परिंग विवाद में क्लीन चिट मिल जाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य कोच डैरेन लेहमन ने बुधवार को प्रशंसकों से माफी मांगी और कहा कि टीम को मैदान के अंदर और बाहर अपने व्यवहार को बदलने की जरूरत है ताकि खोया हुआ सम्मान और भरोसा वापस पाया जा सके। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने लेहमन के हवाले से लिखा है, "मैं ऑस्ट्रेलिया की जनता और क्रिकेट परिवार से माफी मांगना चाहता हूं। ऑस्ट्रेलियाई टीम द्वारा जो शनिवार को किया गया वो मान्य नहीं है।"

Advertisement

साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरून बेनक्रॉफ्ट को गेंद से छेड़खानी का दोषी पाए जाने के बाद सीए ने स्मिथ और वार्नर पर 12 महीनों का प्रतिबंध लगाया है जबकि बैनक्रॉफ्ट को नौ महीनों का प्रतिबंध सौंपा है। 

लेहमन ने कहा कि इन तीनों खिलाड़ियों ने जो किया वो बहुत बड़ी गलती थी, लेकिन वो बुरे लोग नहीं हैं। लेहमन ने इन तीनों को दोबारा मौका देने की बात कही है।

उन्होंने कहा, "जो खिलाड़ी शामिल थे उनको गंभीर सजा सुनाई गई है और वो जानते हैं कि उन्होंने जो किया उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। उन्होंने काफी गंभीर गलती की है, लेकिन वो बुरे लोग नहीं हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "एक कोच के तौर पर आपको उनके लिए बुरा लगता है। इसका एक इंसानी पहलू भी है। ये लोग युवा हैं और मुझे लगता है कि लोग इन्हें दूसरा मौका देंगे। उनका स्वास्थय और जिंदगी काफी जरूरी है।"

अपने इस्तीफे की खबर को बकवास बताते हुए लेहमन ने कहा, "मैं इस्तीफा नहीं देने वाला हूं। हम जिस तरह से खेलते हैं उसे बदलने की जरूरत है। मुझे बदलने की जरूरत है।"

लेहमन को मैच के दौरान वॉकी-टॉकी पर 12वें खिलाड़ी पीटर हैंड्सकॉम्ब से बात करते हुए बड़ी स्क्रीन पर देखा गया था। 

Advertisement

इस पर पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा, "सबसे पहले मैंने इसे बड़ी स्क्रीन पर देखा। मैंने सीधे वॉकी-टॉकी ली और उस पर कुछ कहा। इसके बाद मैंने चायकाल के दौरान खिलाड़ियों से बात की और कहा कि हमें दिन का खेल खत्म होने तक इससे जूझना पड़ेगा, जो एक प्रक्रिया से होगा।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार