IND vs WI 5th T20I: वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर और टीम के मौजूदा हेड कोच डैरेन सैमी (Darren Sammy) ने भारत के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के बीच ऐसा काम किया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले से पहले सैमी की मुलाकात दिव्यांग क्रिकेट फैन धरमवीर पाल (Dharamveer Pal) से हुई। 

यह मुलाकात बुधवार (14 अक्टूबर) को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम के बाहर हुई थी। सैमी चौथे टी20 मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात धरमवीर पाल से हुई, जो भारत के लिए व्हीलचेयर क्रिकेट भी खेलते हैं और टीम को सपोर्ट करने के अलग-अलग शहरों में जाते रहते हैं।

धरमवीर पाल ने इस दौरान सैमी को अपने कुछ क्रिकेट वीडियो में भी दिखाए। इसे देखकर वेस्टइंडीज के हेड कोच काफी प्रभावित नजर आए और उन्होंने क्रिकेट के प्रति धरमवीर के जुनून की सराहना की। धरमवीर ने उन्हें यह भी बताया कि वह भारतीय टीम का समर्थन करने के लिए चंडीगढ़, लखनऊ और इंदौर जैसे शहरों में भी मैच देखने पहुंचे थे। सैमी ने भी उनसे गर्मजोशी के साथ मुलाकात की और इस दौरान दोनों ने साथ में तस्वीरें खिंचवाईं।

इस बातचीत का सबसे खास पल तब आया, जब धरमवीर ने सैमी से 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में होने वाले पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले के लिए छह लोगों के टिकट मांगे। धरमवीर की इस रिक्वेस्ट पर सैमी ने उन्हें पास का इंतजाम करने का भरोसा दिया। सैमी का यह छोटा-सा लेकिन दिल छू लेने वाला कदम दिखाता है कि खिलाड़ियों और उनके फैंस के बीच का रिश्ता कितना खास हो सकता है।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी टी20 सीरीज की बात करें तो वेस्टइंडीज ने हैदराबाद में खेले गए चौथे मुकाबले में भारत को 24 रन से हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली थी। अब दोनों टीमों के बीच पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। सीरीज बराबर होने के कारण यह मुकाबला निर्णायक होगा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार