India Vs New Zealand: टी 20 वर्ल्ड कप 2021 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड को मिली इस जीत के हीरो रहे सलामी बल्लेबाज डेरिल मिशेल (Daryl Mitchell) जिन्होंने 47 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 72 रन बनाए। वहीं मैच के दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ जिसने साबित किया कि न्यूजीलैंड के खिलाड़ी इस जेंटलमैन गेम की कितनी रिस्पेक्ट करते हैं।

Advertisement

न्यूजीलैंड के रन चेज के दौरान, एक क्षण ऐसा आया जब डेरिल मिशेल आदिल राशिद से टकरा गए उनके पास रन लेने का मौका था लेकिन उन्होंने एक भी रन लेने से इनकार कर दिया। यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के 18वें ओवर के दौरान हुई। उस वक्त न्यूजीलैंड को मैच जीतने के लिए 17 गेंदों पर 34 रनों की दरकार थी लेकिन, डेरिल मिशेल रन लेने के लिए नहीं दौड़े।

Advertisement

डेरिल मिशेल ने रन ना लेने के पीछे का कारण भी बताया है। मिशेल ने बताया है कि वह आदिल रशीद के रास्ते में आ गए था, और परिणामस्वरूप, वो वह व्यक्ति नहीं बनना चाहता था जिसने कुछ विवाद पैदा किया हो इसलिए उन्होंने रन को ठुकरा दिया। 

डेरिल मिशेल ने कहा, 'मैंने सोचा था कि मैं शायद राशिद के रास्ते में आ गया और मैं वो शख्स नहीं बनना चाहता था जिसकी वजह से कोई विवाद हुआ हो। इसलिए मैं बस सिंगल को ठुकराने के लिए खुश था। हम सभी अच्छी भावना से खेल खेलते हैं और मुझे लगा कि शायद यह मेरी गलती थी। मैं खुशकिस्मत हूं कि इससे परिणाम पर कोई फर्क नहीं पड़ा।'

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल: न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए मोईन अली ने नाबाद 51 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की टीम ने एक ओवर पहले ही 167 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। डैरिल मिशेल को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार