भारत के ऑफ स्पिन आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) का मानना है कि डेरिल मिचेल ( Daryl Mitchell) के भारत के खिलाफ पहले टी-20 में शुक्रवार को आखिरी ओवर में मारे गए 27 रनों ने दोनों टीमों के बीच सारा अंतर पैदा किया। मिचेल ने 30 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाये।

Advertisement

न्यूजीलैंड की पारी का आखिरी ओवर शुरू होने से पहले उनका स्कोर 149/6 था और वे 160 से आगे जाते दिखाई नहीं दे रहे थे लेकिन मिचेल ने अर्शदीप सिंह के पारी के आखिरी ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाकर 27 रन बटोरे। न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला 21 रन से जीता।

Advertisement

सुंदर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, डेरिल की पारी उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और जैसा मैंने कहा कि 150 पार स्कोर होता और हम उस स्कोर तक जाते बहुत खुश होते लेकिन मिचेल ने शानदार अर्धशतक बनाकर सारा अंतर पैदा कर दिया। वह आखिरी तक खेले और अंतिम ओवर में अंतर पैदा किया।

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि इस तरह के ओवर टी20 क्रिकेट में होंगे और इस मैच में एक-दो मौकों पर ऐसा हो गया है। आप देख सकते हैं कि तीन-चार ओवरों में 15 या उससे ज्यादा रन बने। यह प्रारूप इसी तरह का है।

बल्ले से सुंदर ने भारत की तरफ से एकतरफा संघर्ष किया। उन्होंने नंबर छह पर आते हुए 25 गेंदों में अर्धशतक बनाया जो टी20 में उनका पांचवां अर्धशतक है।

दोनों टीमों के कप्तानों ने पिच की प्रकृति पर आश्चर्य व्यक्त किया। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, किसी ने नहीं सोचा था कि यह विकेट ऐसे व्यवहार करेगी। दोनों टीमें हैरान रह गई। न्यूजीलैंड ने बेहतर क्रिकेट खेला। नई गेंद, पुरानी गेंद से ज्यादा घूम रही थी। जिस तरह से गेंद घूम रही थी और उछल रही थी, उसने हमें चौंकाया, लेकिन जब तक मैं और सूर्य बल्लेबाजी कर रहे थे, हमें लगा कि चेज कर लेंगे। अंत में हमने 25 रन ज्यादा दे दिए। जिस तरह से वॉशिंगटन ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग की ऐसा लगा न्यूजीलैंड का सामना भारत से नहीं वॉशिंगटन से था। अगर वह और अक्षर जैसे खेल रहे हैं वैसे ही जारी रखते हैं तो इससे भारतीय क्रिकेट को काफी मदद मिलेगी।

Advertisement

प्लेयर ऑफ द मैच बने न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा, मुझे लगता है कि पिच थोड़ी आश्चर्यचकित कर देने वाली थी, यह दूसरी पारी में काफी घूमी। वनडे सीरीज में काफी रन देखने के बाद गेंद को घूमते देखना अच्छा लगा। मुझे नहीं लगता कि हम कभी भी आश्वस्त थे। डेरिल मिचेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। टॉस के समय हम गेंदबाजी करने के बारे में सोच रहे थे क्योंकि मैदान शुरू से ही ओस से तर था, लेकिन कभी भी ज्यादा खराब नहीं हुआ। पावरप्ले में नई और स़ख्त गेंद काफी घूम रही थी।

दोनों टीमों के कप्तानों ने पिच की प्रकृति पर आश्चर्य व्यक्त किया। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, किसी ने नहीं सोचा था कि यह विकेट ऐसे व्यवहार करेगी। दोनों टीमें हैरान रह गई। न्यूजीलैंड ने बेहतर क्रिकेट खेला। नई गेंद, पुरानी गेंद से ज्यादा घूम रही थी। जिस तरह से गेंद घूम रही थी और उछल रही थी, उसने हमें चौंकाया, लेकिन जब तक मैं और सूर्य बल्लेबाजी कर रहे थे, हमें लगा कि चेज कर लेंगे। अंत में हमने 25 रन ज्यादा दे दिए। जिस तरह से वॉशिंगटन ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग की ऐसा लगा न्यूजीलैंड का सामना भारत से नहीं वॉशिंगटन से था। अगर वह और अक्षर जैसे खेल रहे हैं वैसे ही जारी रखते हैं तो इससे भारतीय क्रिकेट को काफी मदद मिलेगी।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार