कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2026) में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स (St Kitts and Nevis Patriots) और एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स (Antigua and Barbuda Falcons) के बीच शुक्रवार (21 अगस्त) को खेले गए मुकाबले में दासुन शनाका (Dasun Shanaka) ने अपनी पावर हिटिंग का शानदार नमूना पेश किया। श्रीलंका यह स्टार ऑलराउंडर पारी के आखिरी ओवर में अल्जारी जोसेफ (Alzarri Joseph) पर जमकर बरसा।

Advertisement

सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की पारी का आखिरी ओवर अल्जारी जोसेफ लेकर आए थे। शनाका ने ओवर की दूसरी ही गेंद पर कवर के ऊपर से जोरदार छक्का जड़ दिया। जोसेफ ने फुल और ओवरपिच गेंद डाली थी, जिसे शनाका ने पीछे हटकर शानदार अंदाज में बाउंड्री के पार पहुंचा दिया।

इसके बाद अगली ही गेंद पर शनाका ने फिर बड़ा शॉट खेल दिया। गेंद बल्लेबाज के लिए सही स्लॉट में थी और उन्होंने पूरी ताकत के साथ बल्ला घुमाया। गेंद बल्ले का किनारा लेकर थर्ड मैन के ऊपर से निकल गई और सीधे छक्के के लिए चली गई।

अब आखिरी गेंद पर शनाका ने एक बार फिर गेंद को स्टैंड में पहुंचा दिया। इस बार उन्होंने गेंद की लाइन में आकर सीधा शॉट खेला और लॉन्ग ऑफ के ऊपर से शानदार छक्का जड़ दिया। इस तरह एक ही ओवर में अल्जारी जोसेफ की गेंदों पर तीन छक्के आ गए।

VIDEO:

शनाका ने अपनी पारी में सिर्फ 17 गेंदों का सामना किया और नाबाद 49 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और चार छक्के निकले। शनाका के अलावा सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स ने भी 18 गेंदों में 34 रन की तेज पारी खेली, जबकि कप्तान जेसन होल्डर ने 25 गेंदों में 27 रन बनाए। इन पारियों की मदद से पैट्रियट्स ने एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स के सामने 188 रन का लक्ष्य रखा।

हालांकि, पैट्रियट्स की टीम इस स्कोर का बचाव नहीं कर सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स के लिए उनके सलामी बल्लेबाज एविन लुईस ने 38 गेंदों में 48 रन बनाए। इसके बाद मोईन अली और शादाब खान ने तेजी से रन बनाकर मैच का रुख पलट दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

मोईन अली ने 12 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए, जबकि शादाब खान ने सिर्फ 12 गेंदों में 30 रन की अहम पारी खेली। इस तरह फाल्कन्स ने 188 रन का लक्ष्य तीन गेंद शेष रहते हासिल कर लिया और मुकाबला 3 विकेट से अपने नाम कर लिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार