इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर डेविड लॉयड का कहना है कि अगर इंग्लैंड पांच मैचों की टेस्ट सीरीज बराबर करना चाहता है तो उसे अपने प्रदर्शन और टीम भावना में सुधार करना होगा।

Advertisement

लॉयड ने डेली मेल के लिए लिखे कॉलम में कहा, "जिस तरह इन्होंने लॉर्ड्स में हार के बाद मजबूत तरीके से हेडिंग्ले में वापसी की थी, उन्हें दोबारा ऐसा करना होगा। इन्हें अपने प्रदर्शन और टीम भावना में सुधार करना होगा। जब भारत कॉर्नर होता है तो वह शेर की तरह हो जाता है लेकिन इंग्लैंड ऐसा नहीं हो पाता।"

Advertisement

लॉयड का मानना है कि भारत फिलहाल टेस्ट की सर्वश्रेष्ठ टीम है। उन्होंने कहा, "भारत की टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम है। शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव के होने से उनकी टीम में गुणवत्ता है और ये खिलाड़ी अच्छा काम कर रहे हैं। मैं बता रहा हूं कि वे कितने अच्छे हैं। ये इतने बेहतर हैं कि टीम रविचंद्रन अश्विन को बाहर रख रही है।"

लॉयड का मानना है कि जोस बटलर मैनचेस्टर में एकादश में शामिल होंगे और जॉनी बेयस्टो से विकेटकीपिंग का जिम्मा लेंगे।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वह एकादश में होंगे। ऐसा नहीं होता तो उन्हें वापस टीम में नहीं लिया जाता। बेयरस्टो ने द ओवल में ज्यादा गलतियां नहीं की लेकिन वह कमांड नहीं रख सके। इसकी उम्मीद है कि उन्हें टीम से बाहर रखा जाएगा।"

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच 10 सितंबर से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। भारत ने फिलहाल सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई हुई है।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार