Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

David lloyd

Cricket Image for david lloyd says Only Virat Kohli team India can compete with Bazball
Virat Kohli (Image Source: Google)

Bazball को टक्कर केवल विराट कोहली वाली टीम इंडिया ही दे सकती है

By Prabhat Sharma December 07, 2022 • 12:12 PM View: 507

इन दिनों इंग्लैंड के Bazball वाले अटैकिंग अप्रोच की चर्चा चल रही है। ना केवल अपने घर में बल्कि विदेशी पिचों पर भी बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लिश टीम रिस्क फ्री क्रिकेट खेल रही है। पाकिस्तान को इंग्लैंड की इस नई अप्रोच के चलते अपने ही घर में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। गेंदबाजों के लिए नर्क समान रावलपिंडी की पिच पर बेन स्टोक्स ने 264 रनों पर पारी को घोषित करके पाकिस्तान को 4 सेशन में जीत के लिए 343 रन बनाने का टारगेट दिया। 

Bazball के नीचे पाकिस्तान की टीम दब गई और इंग्लैंड ने मुकाबले को 64 रनों से जीत लिया। फैंस के मन में ये सवाल चल रहा है कि क्या होता अगर इतना करीबी टेस्ट मैच भारत (विराट कोहली वाली टीम इंडिया) और इंग्लैंड के बीच होता ? इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड लॉयड ने इसपर रिएक्शन दिया है।

Related Cricket News on David lloyd

Advertisement