Delhi Capitals Probable Playing XI Vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (DC vs KKR) के बीच शुक्रवार, 08 मई को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
पथुम निसांका और करुण नायर पर गिर सकती है गाज: दिल्ली कैपिटल्स अपनी प्लेइंग XI से दो अनुभवी बल्लेबाज़ पथुम निसांका और करुण नायर को बाहर कर सकती है। ये दोनों ही खिलाड़ी टीम के पिछले मुकाबले में CSK के खिलाफ बैटिंग करते हुए फ्लॉप हुए थे। पथुम निसांका 15 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हो गए थे. वहीं करुण नायर ने तो सिर्फ 13 गेंदों पर 13 रन बनाए थे।
IPL 2026 में पथुम निसांका अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने 9 मैचों में सिर्फ 25 की औसत से 228 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ करुण नायर सीजन में अब तक दो मैचों में सिर्फ 18 रन जोड़ सके हैं।
अभिषेक पोरेल और डेविड मिलर को मिल सकता है मौका: DC की टीम बदलाव करने का मन बनाती है तो वो पथुम निसांका जगह 23 साल के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक पोरेल और मिडिल ऑर्डर में करुण नायर की जगह डेविड मिलर को चुन सकते हैं।
अभिषेक पोरेल एक लेफ्ट हैंड बैटर हैं, जो कि अटैकिंग क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने IPL में 32 मैचों में 145.78 की स्ट्राइक रेट से 691 रन बनाए हैं। वो दिल्ली कैपिटल्स को तेज शुरुआत दे सकते हैं। दूसरी तरफ बात करें डेविड मिलर की तो वो गज़ब की फॉर्म में हैं और उन्होंने DC के लिए सीजन में अब तक 8 मैच खेलकर 41 की औसत और 146 की स्ट्राइक रेट से 123 रन बनाए हैं। मिलर के नाम टी20 फॉर्मेट में 12,000 प्लस रन दर्ज हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन (टीम-1): अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिज़वी।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन (टीम-2): पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिज़वी।
Also Read: LIVE Cricket Score
दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम: अक्षर पटेल (कप्तान), पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, त्रिपुराना विजय, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क, काइल जेमीसन, रेहान अहमद, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विपराज निगम, माधव तिवारी।