राजस्थान रॉयल्स के दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर का कहना है कि वह आईपीएल स्थगित होने के बाद खिलाड़ियों के घर जाने को लेकर घबराए हुए नहीं थे। कोरोना महामारी के बीच आईपीएल 2021 का आयोजन किया गया था लेकिन पिछले दिनों टीमों में कोरोना के मामले सामने आने के कारण इसे स्थगित किया गया था।

Advertisement

आईपीएल स्थगित होने के बाद विभिन्न देशों के खिलाड़ी स्वदेश लौट रहे हैं और मिलर टीम के आखिरी सदस्य है जो अपने घर के लिए रवाना हो चुके हैं। मिलर ने हिदुस्तान टाइम्स से कहा, "मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं घबरा गया था क्योंकि मैं बायो बबल में था जिसका मतलब है कि मैं सुरक्षित हूं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "हां, यह सच है कि किसी जगह बायो बबल का उल्लंघन किया गया और कुछ खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए लेकिन इसके बावजूद हम भाग्यशाली रहे, इसलिए नहीं कि टीम में सभी के टेस्ट नेगेटिव आए बल्कि हमारा ध्यान भी अच्छे से रखा गया। मुझे चिंता करने की जरूरत नहीं थी। अभी मैं घर जाने की तैयारी कर रहा हूं और परिवार के साथ रहना चाहता हूं।"

मिलर ने कहा, "मेरा परिवार चिंतित था क्योंकि यहां संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे थे। मेरे पास घर वापस आने के लिए मैसेज और फोन आ रहे थे। लेकिन मैं समझाता रहा था कि हम बबल में है और किस तरह सुरक्षित हैं।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार