दिल्ली कैपिटल्स को अगर आईपीएल-13 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनना है तो उसे 220 रनों की बाधा को पार करनी होगी, जो उसे सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने शीर्ष क्रम के शानदार प्रदर्शन के दम पर दी है। मंगलवार को यहां के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी सीजन के 47वें मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही हैदराबाद की टीम के लिए बर्थडे ब्वॉय कप्तान डेविड वॉर्नर ने 34 गेंदों पर 8 चौकों और दो छक्कों की मदद से 66 रनों की पारी खेली जबकि उनके साथ पारी की शुरुआत करने आए रिद्धिमान साहा ने 45 गेंदों पर 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 87 रन बनाए।

Advertisement

इन दोनों द्वारा पॉवरप्ले में जुटाए गए रिकार्ड 77 रनों की बदौलत हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट पर 219 रन बनाने में सफल रही।

Advertisement

हैदराबाद के लिए मनीष पांडे ने भी 31 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 44 रनों की बेहतरीन नाबाद पारी खेली। केन विलियम्सन 11 रनों पर नाबाद लौटे।

वॉर्नर और साहा ने हैदराबाद को बेहतरीन शुरुआत दी। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए तेज शतकीय साझेदारी की।

वॉर्नर ने पावर प्ले के दौरान 54 रन बनाए और इस सीजन के लिहाज से एक नया कीर्तिमन स्थापित किया। इस सीजन में इससे पहले पावरप्ले में सबसे अधिक 42 रन बनाने का रिकार्ड दिल्ली कैपिटल्स के पृथ्वी शॉ के नाम था।

वॉर्नर को 107 के कुल योग पर रविचंद्रन अश्विन ने अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। यह विकेट 10वें ओवर की चौथी गेंद पर गिरा। वॉर्नर ने 34 गेंदों का सामना कर 8 चौके और 2 छक्के लगाए।

Advertisement

कप्तान के जाने के बाद साहा ने स्कोर को मजबूत स्तर तक ले जाने की जिम्मेदारी सम्भाली और तेजी से रन बटोरे। साहा ने मनीष पांडे के साथ मिलकर पहले 50 रनों की साझेदारी पूरी की।

उनकी तथा पांडे की साझेदारी 100 की ओर अग्रसर हो रही थी लेकिन तभी 170 के कुल योग पर साहा को एनरिच नोट्र्जे ने आउट कर हैदराबाद को दूसरा झटका दिया। साहा ने 45 गेंदों का सामनाी कर 12 चौके और दो छक्के लगाए।

साहा की विदाई के बाद पांडे ने कमान सम्भाली और विलियम्सन के साथ मिलकर स्कोर को 200 तक ले गए। इसके बाद दोनों स्कोर को 207 रनों तक ले गए दो कि इस सीजन में दुबई में किया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब ने आरसीबी के खिलाफ तीन विकेट पर 206 रन बनाए थे।

Advertisement

दिल्ली के लिए एनरिच नोट्र्जे और रविचंद्रन अश्विन ने एक-एक सफलता हासिल की।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार