Australia vs West Indies T20I: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेनिड वॉर्नर (David Warner T20I) ने शुक्रवार (9 फरवरी) को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया। टेस्ट और वनडे से संन्यास के बाद वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने उतरे। यह वॉर्नर के टी-20 इंटरनेशनल करियर का 100वां मैच है। 

Advertisement

वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के पहले औऱ दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने इंटरनेशल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा मैच खेले हैं। वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 112 टेस्ट औऱ 161 वनडे मैच खेले हैं। 

Advertisement

वॉर्नर से पहले रॉस टेलर और विराट कोहली ने ही तीनों फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा मैच खेलने का मुकाम हासिल किया था। 

इसके अलावा वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के तीसरे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने 100 या उससे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। 103 मैच के साथ एरॉन फिंच पहले स्थान पर हैं, वहीं दूसरे स्थान पर काबिज ग्लेन मैक्सवेल ने 101 मैच खेले हैं। 

वॉर्नर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए इस मुकाबले में 36 गेंदों में 12 चौकों और 1 छक्के की मदद से 70 रन की पारी खेली। वह दुनिया के इकलौते क्रिकेट बन गए हैं, जिसने तीनों फॉर्मेट में अपने 100वें मैच में 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। वॉर्नर ने 100वें टेस्ट में 200 रन और 100वें वनडे में 124 रन की पारी खेली थी। 

वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाजों में शुमार हैं। पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। 

Advertisement

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

टीमें इस प्रकार हैं

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), सीन एबॉट, एडम ज़म्पा, जेसन बेहरेनडॉर्फ, जोश हेज़लवुड।

Advertisement

Also Read: Live Score

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शाई होप, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, जेसन होल्डर।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार