ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner 11000 T20 Runs) ने रविवार (9 अक्टूबर) को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में 44 गेंदों में आठ चौकों औऱ दो छक्कों की मदद से 73 रनों की पारी खेली। इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही उन्होंने दो खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

Advertisement

अपनी इस पारी के दौरान वॉर्नर ने टी-20 क्रिकेट में अपने 11000 रन पूरे कर लिए। क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड,शोएब मलिक और विराट कोहली के बाद ये कारनामा करने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। 

सबसे तेज 11000 टी-20 रन बनाने के मामले में वॉर्नर दूसरे नंबर पर पहुंच गए है। उन्होंने 330 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। विराट कोहली ने 337 पारियों में अपने 11000 टी-20 रन पूरे किए थे।  

क्रिस गेल को पछाड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी-20 क्रिकेट में चेज करते हुए सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वॉर्नर पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उनका इस फॉर्मेट में चेज करते हुए यह 54वां पचास प्लस स्कोर हैं। इस मामले में उन्होंने टी-20 के सबसे सफल बल्लेबाज क्रिस गेल को पछाड़ा है। गेल ने चेज करते हुए अब तक 53 पचास प्लस स्कोर बनाए हैं। 

Advertisement

हालांकि वॉर्नर का यह अर्धशतक ऑस्ट्रेलिया को पहले टी-20 में जीत दिलाने मे नाकाफी रहा। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एलेक्स हेल्स (84) और जोस बटलर (68) के अर्धशतकों के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 9 विकेट गंवाकर 200 रन ही बना सकी। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार