ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर भारत के खिलाफ होने वाले चार मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच तक फिट होने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट सात जनवरी से सिडनी में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने दूसरे टेस्ट की शुरूआत से पहले कहा था कि वार्नर दौड़ने में संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि लैंगर ने साथ ही कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वार्नर तीसरे टेस्ट मैच तक फिट हो जाएंगे।

Advertisement

वार्नर को भारत के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में ग्रोइन में चोट लग गई थी। वह अभी भी अपनी ग्रोइन की चोट से उबर रहे हैं।

Advertisement

लैंगर ने चैनल-7 पर पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के साथ एक साक्षात्कार में कहा, " उनकी तरह कोई पेशेवर नहीं है और वह ठीक होने के लिए सब कुछ कर रहे हैं। हमने उन्हें दिन से पहले बल्लेबाजी करते हुए देखा है। वह इस दोपहर भी एमसीजी पर बल्लेबाजी करेंगे। बल्लेबाजी को देखते हुए वह अच्छा कर रहे हैं। उन्हें ग्रोइन को लेकर समस्या हो रही है।"

उन्होंने कहा, " उनकी विकेट के बीच की दौड़, उनके मूवमेंट। वह ठीक होने के करीब हैं और हमें उम्मीद है कि वह अच्छी तरह से वापसी करेंगे। वह भी अच्छी उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन समय ही हमें बताए हैं। अगले टेस्ट मैच में अभी कुछ और दिन हैं।"

लैंगर ने इस बात पर निराशा जाहिर की कि उनके बल्लेबाज पहली पारी में साझेदारी नहीं कर सके।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार