David Warner cheering SRH and appreciating Jason Roy from Hotel: सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को दुबई में खेले गए आईपीएल 2021 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। राजस्थान के 164 रनों के जवाब में हैदराबाद ने 9 गेंद बाकी रहते हुए 3 विकेट के नुकसान पर ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

हैदराबाद की जीत के हीरो रहे जेसन रॉय, जिन्होंने 42 गेंदों में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 60 रनों की पारी खेली। यह हैदराबाद के लिए रॉय का डेब्यू मैच था और उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। 

Advertisement

जेसन रॉय को डेविड वॉर्नर की जगह प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। वॉर्नर पिछले दो मुकाबलो में फ्लॉप रहे थे। वॉर्नर टीम के साथ मैदान पर मौजूद नहीं थे, लेकिन वह होटल के कमरे से अपनी जगह लेने वाले जेसन रॉय को चीयर करते हुए नजर आए। 

वॉर्नर ने अपनी इंस्टाग्राम पर जेसन रॉय के अर्धशतक और हैदराबाद की जीत की सराहना करते हुए स्टोरी पोस्ट की, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।   

बता दें कि वॉर्नर ने इस सीजन खेले गए 8 मैचों मे 195 रन बनाए हैं। उन्हें खराब फॉर्म और टीम की लगातार हार के चलते इस सीजन बीच आईपीएल में कप्तानी छोड़ी पड़नी। उनकी जगह केन विलियमसन को टीम की कमान सौंपी गई। 

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

इस जीत के साथ हैदराबाद की टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बरकरार है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार