दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) ने बुधवार (17 फरवरी) को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2023 के 64वें मुकाबले में खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। वॉर्नर ने 31 गेंदों में पांच चौकों औऱ दो छक्कों की मदद से 46 रन की पारी खेली। सैम कुरेन के हाथों आउट हेकर धवन पवेलियन लौटे। 

Advertisement

विराट कोहली की बराबरी की

Advertisement

सबसे ज्यादा आईपीएल सीजन में 400 प्लस रन बनाने के मामले डेविड वॉर्नर संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए है। उन्होंने नौंवी बार आईपीएल के एक सीजन 400 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। उनसे पहले 9-9 बार ही ये कारनामा क्रमशः सुरेश रैना, विराट कोहली और शिखर धवन कर चुके है। 

एमएस धोनी को छोड़ा पीछे

वॉर्नर सबसे ज्यादा आईपीएल सीजन में बतौर कप्तान 400 से ज्यादा रन बनाने के मामलें में दूसरे स्थान पर आ गए है। उन्होंने 400 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा 5 बार किया है। वो दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर चुके है। वहीं पहले स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विराट कोहली मौजूद है उन्होंने 7 बार ये कारनामा किया है। तीसरे और चौथे स्थान पर क्रमशः एमएस धोनी और गौतम गंभीर है। उन्होंने 4-4 बार बतौर कप्तान 400 से ज्यादा रन बनाये है। वहीं 5वें स्थान पर वीरेंद्र सहवाग काबिज है। उन्होंने 3 बार ये कारनामा करके दिखाया है। 

तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

Advertisement

वॉर्नर आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में टॉप पर पहुंच गए है। उन्होंने पंजाब किंग्स (पहले किंग्स इलेवन पंजाब) के खिलाफ 1105 रन बना रखे है। दूसरे स्थान पर भी वॉर्नर है। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1075 रन बना लिए है। तीसरे स्थान पर 1057 रनों के साथ शिखर धवन काबिज है। उन्होंने ये रन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बनाये है। वहीं चौथे स्थान पर विराट कोहली है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1030 रन बना रखे है।

गौरतलब है कि दिल्ली ने इस मुकाबले में पंजाब को 15 रनों से हरा दिया। दिल्ली के 213 रन के जवाब में पंजाब 8 विकेट के नुकसान पर 198 रन ही बना सकी। इस हार के बाद पंजाब की प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। दिल्ली की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार